Sports

चिबा (जापान) : छह भारतीय गोल्फर की एक मजबूत लाइन-अप इंटरनेशनल सीरीज जापान में हिस्सा लेने के लिए तैयार है, जो 2 अप्रैल को जापान के चिबा में कैलेडोनियन गोल्फ क्लब में शुरू हो रही है। 2 मिलियन डॉलर का यह इवेंट, जो इंटरनेशनल सीरीज का सीजन ओपनर है, जापान में भारत के 11 बार के एशियन टूर विजेता गगनजीत भुल्लर अपने हमवतन करनदीप कोचर के साथ टी-ऑफ करेंगे, जिन्होंने हाल ही में शानदार फॉर्म दिखाया है। 

इसके अलावा भारतीय दिग्गज जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा भी मैदान में होंगे, जो दोनों पहले एशियन टूर ऑडर्र ऑफ मेरिट विजेता रह चुके हैं; छह बार के एशियन टूर चैंपियन एसएसपी चौरसिया और युवा शौर्य भट्टाचार्य भी मैदान में होंगे। 156 खिलाड़यिों के ग्रुप में कनाडा के स्टार खिलाड़ी रिचर्ड टी. ली, फिलीपींस के स्टार मिगुएल टैबुएना और ऑस्ट्रेलेशिया टूर के नंबर 1 ट्रैविस स्मिथ भी इंटरनेशनल सीरीज जापान में हिस्सा लेंगे। 

इस स्टार-स्टडेड ग्रुप में कई एशियन टूर ऑडर्र ऑफ मेरिट विजेता भी शामिल हैं जिनमें काज़ुकी हिगा (2025), जॉन कैटलिन (2024), एंडी ओगलेट्री (2023), सिहवान किम (2022), जैज़ जेनवाटननॉन्ड (2019), स्कॉट हेंड (2016), किराडेच अफिबर्नरत (2013), जीव मिल्खा सिंह (2006, 2008) और ज्योति रंधावा (2002) शामिल हैं।