Sports

खेल डैस्क : आईपीएल में गुजरात फ्रेंचाइजी की पुरुष और महिला दोनों की टीमें हैं। पुरुष टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल है जबकि महिला गुजरात टीम में खेलती हैं हरलीन देओल। दोनों क्रिकेटर बीते दिनों चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक साथ दिखे। दोनों क्रिकेटर चंडीगढ़ से हैं। ऐसे में जब मिले तो उनके बीच क्रिकेट की खूब बातें भी हुईं। इस मौके को गुजरात टाइटंस के सोशल मीडिया चैनल पर भी पोस्ट किया गया। कैप्शन में लिखा गया- युनाइटेड बाय इंडिया।

 

वीडियो में शुभमन गिल हरलीन को बल्लेबाजी टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। गिल इस दौरान जहां गुजरात की प्रैक्टिस जर्सी में दिखे तो वहीं, हरलीन ने जींस टीशर्ट के साथ स्वैटर कैरी किया हुआ था। दोनों की वीडियो सामने आते ही फैंस ने खूब कमेंट किए। एक फैंस  ने लिखा- जब आईपीएल डब्लयूपीएल से मिला। दूसरे ने लिखा- ब्यूटी एंड क्यूट मैन। तीसरे ने लिखा- ब्रेकिंग न्यूज। आज की ताजा खबर। लड़की को इंप्रैस करते हुए पकड़े गए। चौथे ने लिखा- भाई दोनों पंजाब से हैं। एक ने लिखा- एक फ्रेज में दो पंजाबी।


बेहद ग्लैमरस अंदाज में जीती हैं हरलीन

हरलीन ने 2019 में मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड महिला के खिलाफ वनडे डैब्यू किया था। वह तान्या भाटिया के बाद भारत की ओर से खेलने वाली चंडीगढ़ की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने मार्च 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ महिला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय की शुरुआत की। हरलीन भारत की सबसे ग्लैमरस क्रिकेटरों में से एक हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाऊंट उनकी ग्लैमरस फोटोज से भरा पड़ा है। अक्सर महिला साथी प्लेयर जार्जिना रोड्रिग्ज के साथ वह मस्ती करते हुए दिखती हैं। उनकी बीच पर अठखेलियां करते की और पंजाबी आऊटफिट में अदाएं दिखाते की फोटोज फैंस बहुत पसंद करते हैं।


 

सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अभी तक 10 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं और अब टीम के लिए प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। इसकी वजह ये है कि अगर टीम अपने बचे हुए चारों मैच जीत भी ले, तब भी वो 16 प्वॉइंट तक ही पहुंच पाएंगे और ऐसी स्थिति में बात नेट रन रेट पर आ जाएगी। गुजरात का नेट रन रेट इस वक्त (-1.303) माइनस में चल रहा है। 


सीजन में शुभमन का प्रदर्शन
शुभमन गिल का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 10 मैचों में 35.56 की औसत से 320 रन ही बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। शुभमन गिल के खराब फॉर्म का असर गुजरात के ऊपर काफी भारी पड़ा है। उनके लंबी पारी ना खेल पाने की वजह से भी टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।