Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके साथ कई बार चहल को भी नाचते हुए देखा जा चुका है, फिलहाल धनश्री जिस वजह से चर्चा में आई हैं, वो डांस नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं। जी हां...सोशल मीडिया पर धनश्री फिर चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इस बार जिक्र चहल का नहीं बल्कि अय्यर का हो रहा है। 

दरअसल, क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के प्री वेडिंग प्रोग्राम में कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें धनश्री भी नजर आती हैं, साथ ही अय्यर भी माैजूद हैं। बस फिर क्या...तस्वीर से गायब थे चहल तो ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर अय्यर के मजे लेना शुरू कर दिए। फैंस के मन में एक सवाल पैदा हो गया है कि क्या चहल और उनकी पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चला रहा है, क्योंकि अब कई बार अय्यर को धनश्री के साथ देखा जा चुका है।

फैंस ने लिए जमकर मजे -