नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए ओपनर शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार 69 रन बनाए। धीमी पिच पर धवन ने एक छोर संभाले रखा और 52 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वहीं, अर्धशतक लगाने के मामले में भी वह रिकॉर्ड बना चुके हैं। देखें रिकॉर्ड-
आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स
1. क्रिस गेल 326
2. एबी डीविलियर्स 219
3. महेंद्र सिंह धोनी 214
4. रोहित शर्मा 208
20. शिखर धवन 100
शिखर धवन की पारी की प्रगति
पावरप्ले : 15 (13) - स्ट्राइक रेट 115.38
मिडिल : 30 (24) - स्ट्राइक रेट 125.00
डैथ ओवर : 24 (15) - स्ट्राइक रेट 160.00
मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
818 सुरेश रैना
733 शिखर धवन*
711 एबी डीविलियर्स
663 महेंद्र सिंह धोनी
640 क्रिस गेल
आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक
46 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
38 विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन
36 गौतम गंभीर
35 एबी डीविलियर्स
28 क्रिस गेल