Sports

जालन्धर :  भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने कॉमनवैल्थ गेम्स के दौरान 62 किग्रा. वर्ग में ब्रॉन्ज जीत लिया है। ब्रॉन्ज के लिए साक्षी का मुकाबला न्यूजीलैंड की टाइला फोर्ड से हुआ था। पहले राउंड में फोर्ड 2-0 की लीड लेकर चल रही थी लेकिन साक्षी ने फौरन ही वापसी करते हुए इसे 2-2 कर दिया। दूसरे राउंड में फिर से साक्षी ने कुछ अच्छे दांव लगाए और लीड 4-2 कर लिया। इसके 90 सैकेंड बाद ही साक्षी ने खूबसूरत दांव लगाते हुए फोर्ड को नीचे गिरा दिया। लीड 6-2 तक पहुंच चुकी थी। दस सैकंड बचे थे तभी फोर्ड ने वापसी करते हुए साक्षी को ढहा कर स्कोर 6-5 कर दिया। आखिर चंद सैकेंड में फोर्ड ने खूब जोर लगाया लेकिन वह साक्षी को ब्रॉन्ज से रोकने में नाकाम रही।