Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू होने वाली विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वही 19 साल के अर्जुन को मुंबई की अंडर-23 टीम में शामिल किया गया है।

अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्हें मुंबई की अंडर-23 टीम में शामिल किया गया है। विज्जी ट्रॉफी बीसीसीआई का आधिकारिक 50 ओवर का अंडर-23 टूर्नामेंट है। 19 साल के अर्जुन तेंदुलकर भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह मुंबई टी-20 लीग में भी खेलते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम समेत वह कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए नेट गेंदबाजी कर चुके हैं। इस टूर्नामेंट को अर्जुन तेंदुलकर के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। 

टीम इस प्रकार है : हार्दिक तामोर (कप्तान), सुरजन अठावले, रुद्र ढांडे, चिन्मय सुतार, आशा सरदेसाई, साईराज पाटिल, ओंकार जाधव, सत्यलक्ष जैन, मीनल मांजरेकर, अर्जुन तेंदुलकर, अमन शेरोन, अथर्व पुजारी, मैक्सवेल स्वामिनाथन, प्रशांत सोलंकी और विग्नेश सोलंकी।