Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन के मैदान पर खेले गए मैच में उस दौरान अंपायर परेशान दिखे जब दर्शक दीर्घा से आई गेंद पर किसी व्यक्ति का ऑटोग्राफ मिला। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की टीम जब पहले खेल रही थी तो नए बल्लेबाज फेरेरा का लगाया गया एक सिक्स दर्शक दीर्घा में जा गिरा। जब गेंद वापस आई तो उसपर ऑटोग्राफ था। क्योंकि गेंद पर किसी प्रकार का भी निशान नहीं लगाया जा सकता तो ऐसे में अंपायरों को इस गेंद को रिप्लेस करना पड़ा जिससे कुछ समय की बर्बादी भी हुई।


लाचलान मैककिर्डी नामक टि्वटर अकाऊंट से दो फोटो अपलोड हैं, जिसमें गेंद पर ऑटोग्राफ देता दर्शक दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में अंपायर गेंद को देख रहे हैं और इस ऑटोग्राफ को साफ करने या नई गेंद से रिप्लेस करने पर बात करते दिख रहे हैं।


मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने ट्रेविस हेड के 91 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। जवाब में ट्रेविस हेड और स्टोइनिस की पारियों की बदौलत टीम ने 18वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। 
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भी जीत दर्ज की थी। यहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की कप्तानी में टीम भेजी थी। मार्श ने अपनी कप्तानी में सीरीज जीत ली है।