Sports

खेल डैस्क : जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर से आईपीएल के अपने ओपनिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। अपने 11 साल लंबे आईपीएल करियर में संजू की अगर पिछली 5 पारियां देखीं जाए तो वह शानदार रहे हैं। उन्होंने लगातार पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। रविवार को भी सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 82 रन जड़े और अपनी टीम को 193 रन तक पहुंचा दिया। 

 

 

आईपीएल के ओपनिंग मुकाबलों में संजू सैमसन
साल 2013 : बनाम पंजाब किंग्स (24 रन, 23 गेंद)
साल 2014 : बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (3 रन, 9 गेंद)
साल 2015 : बनाम पंजाब किंग्स (5 रन, 6 गेंद)
साल 2016 : बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (15 रन, 13 गेंद)
साल 2017 : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (13 रन, 12 गेंद)
साल 2018 : बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (49 रन, 42 गेंद)
साल 2019 : बनाम पंजाब किंग्स (30 रन, 25 गेंद)
साल 2020 : बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (74 रन, 32 गेंद)
साल 2021 : बनाम पंजाब किंग्स (119 रन, 63 गेंद)
साल 2022 : बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (55 रन, 27 गेंद)
साल 2023 : बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (55 रन, 32 गेंद)
साल 2024 : बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (82 रन, 52 गेंद)

 


सभी टी20 में रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
23 जोस बटलर (71 पारी)
23 अजिंकय रहाणे (99 पारियां)
23 संजू सैमसन (127 पारियां)
16 शेन वॉटसन (81 पारियां)
राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी जोस बटलर के नाम पर हैं। सैमसन भी 3 शतक लगा चुके हैं।

 

 

सैमसन इसी के साथ आईपीएल की ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं। उनके बाद आंद्रे रसेल (64), सैम कुरैन (63), हेनरिक क्लासेन (63), फिल सॉल्ट (54) का नाम आता है। आईपीएल 2020 से संजू अब तक 99 छक्के लगा चुके हैं जोकि किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा है। यही नहीं, आईपीएल की एक पारी में सैमसन ने 7वीं बार 6 या इससे छक्के लगाए। इस लिस्ट में फिलहाल क्रिस गेल (22 बार) सबसे ऊपर हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।