Sports

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस जीत के इरादे से पुणे के एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को उतरेगी। टीम की नजरें कप्तान रोहित शर्मा पर रहेंगी जोकि सीजन में अभी तक बढ़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पंजाब के खिलाफ वैसे भी रोहित शर्मा को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बचकर रहना होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ वैसे भी रोहित कमजोर नजर आते हैं। अर्शदीप ने पिछले मुकाबले में रोहित को महज तीन गेंदों में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। इसलिए रोहित को संभलकर खेलना होगा। रोहित टीम को अच्छी शुरूआत तो दिला रहे हैं लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे। दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने 32 गेंदों में 41 रन बनाए थे। बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 26 रन बनाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेली। 

Rohit Sharma, Punjab bowler, IPL 2022, PBKS vs MI, रोहित शर्मा, पंजाब गेंदबाज, आईपीएल 2022, पीबीकेएस बनाम एमआई, IPL news in hindi, sports news

रोहित शर्मा बनाम
कैगिसो रबाडा : रन 23, गेंद 16, आऊट 1, स.रेट 143
राहुल चाहर : पहली बार खेलेंगे
अर्शदीप सिंह : रन 2, गेंद 3, आऊट 1, स.रेट 66
शाहरुख खान :  पहली बार खेलेंगे
ओडियन स्मिथ : रन 21, गेंद 5, आऊट 0, स.रेट 420

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो यह शानदार रहा है। उन्होंने 217 मैचों में 30 की औसत से 5691 रन बनाए हैं। अर्धशतकों की संख्या 40 है। पंजाब के खिलाफ वह 27 मैचों में 33 की औसत से 740 रन बना चुके हैं जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल है। एमसीए पर रोहित ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं जिसमें 42 की औसत से 213 रन बनाए हैं। 

इसलिए फायदा : मुंबई ने पंजाब के खिलाफ खेले गए 27 में से 14 मुकाबले जीते हैं। जबकि पिछले 5 सीजन के नौ मैचों में 5 जीते हैं। 

Rohit Sharma, Punjab bowler, IPL 2022, PBKS vs MI, रोहित शर्मा, पंजाब गेंदबाज, आईपीएल 2022, पीबीकेएस बनाम एमआई, IPL news in hindi, sports news

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा/ऋषि धवन, ओडियन स्मिथ/नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वरुण अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन / रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स / जयदेव उनादकट, बासिल थम्पी।

संभावित ड्रीम-11 टीम 
जॉनी बेयरस्टो, ईशान किशन, तिलक वर्मा, संजय यादव, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।