खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 अच्छा नहीं गया। टॉप प्लेयर्स के प्रदर्शन न करने के चलते मुंबई सीजन में सबसे पहले क्वालिफिकेशन से चूकने वाली पहली टीम बनी। मुंबई ने अब तक 13 में से 3 ही मुकाबले जीते हैं। अब उनका अगला मुकाबला दिल्ली के साथ हैं। अगर इस मैच में मुंबई जीती तो दिल्ली के साथ हैदराबाद, पंजाब और हैदराबाद की टीमें भी बाहर हो जाएंगी। फिलहाल मुंबई अर्जुन तेंदुलकर के कारण चर्चा में हैं। अर्जुन पर फैंस इसलिए खुश है क्योंकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में हिट दिया था कि युवा क्रिकेटर को मुंबई के आखिरी लीग मुकाबले में मौका दिया जा सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर दो सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ हैं लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। क्योंकि मुंबई सीजन से पहले ही बाहर हैं ऐसे में फैंस की भी ख्वाहिश है कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को भी क्रिकेट मैदन पर देखा जाए।
फिलहाल रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे लिए, यह बहुत आसान है। हम सिर्फ बॉक्स पर टिक करना चाहते हैं और यदि संभव हो तो एक उच्च नोट पर समाप्त करना चाहते हैं। हम आखिरी गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेंगे। अगर कुछ और लोगों को आजमाने का मौका मिलता है तो हम भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में अर्जुन को 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। फिर मेगा ऑक्शन आई उसमें मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीद लिया। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।