Sports

खेल डेस्क : ऋषभ पंत ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली गई 30 रनों के पारी के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया। पंत ने इस रिकॉर्ड के लिए वीरेंद्र सहवाग को पीछे जोड़ा। पंत को इस उपलब्धि पर दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने भी बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- पल है भाई, पल है ऋषभपंत 17 अब दिल्ली कैपिटल्स के सर्वकालिक प्रमुख रन स्कोरर हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन
2385 रिषभ पंत
2382 वीरेंद्र सहवाग
2291 श्रेयस अय्यर
1933 शिखर धवन
1456 डेविड वार्नर
1200 गौतम गंभीर
1155 पृथ्वी शॉ
1128 दिनेश कार्तिक
1015 जे.पी. डुमिनी

टी-20 में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
बेंगलुरु - विराट कोहली (6609)
चेन्नई - सुरेश रैना (5524)
मुंबई - रोहित शर्मा (4659)
हैदराबाद - डेविड वार्नर (4014)
कोलकाता - गंभीर (3345)
राजस्थान - रहाणे (3098)
पंजाब किंग्स - शॉन मार्श (2477)
दिल्ली कैपिटल्स- रिषभ पंत (2385)