Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने बेंगलोर के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। 200 स्कोर बनाने के साथ ही बेंगलोर की टीम ने अपने नाम बड़ रिकार्ड दर्ज कर लिया है। बेंगलोर की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई।

ये भी पढ़े - PBKS vs RCB : डुप्लेसिस ने पंजाब के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, लगा दिए इतने छक्के

ये भी पढ़े - मुंबई पर दिल्ली की जीत के हीरो ललित यादव, 2 बार लगा चुके हैं 6 गेंदों पर 6 छक्के

बेंगलोर की टीम ने 21वीं बार आईपीएल में 200 रन का आंकड़ा छुआ है जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में दूसरा नाम चेन्नई सुपर किंग्स का आता है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल में 19 बार 200 या उससे अधिक रन बनाए। वहीं तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस का नाम आता है। मुंबई ने 16 बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टॉप 5 टीमें 

21: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
19: चेन्नई सुपर किंग्स
16: मुंबई इंडियंस
15: पंजाब किंग्स
13: कोलकाता नाईट राईडर्स 

ये खिलाड़ी रहें हैं सबसे ज्यादा बार टीम का हिस्सा जब 200 रन बनें हों

21: विराट कोहली
18: सुरेश रैना
18: एमएस धोनी
16: एबी डिविलियर्स
15: क्रिस गेल
15: रवींद्र जडेजा