Sports

मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ जैसे ही जडेजा मैदान पर उतरे उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने 150 मैच पूरे कर लिए हैं। वह ऐसान करने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं।


 
चेन्नई सुपर किंग्स  के लिए अब तक केवल दो खिलाड़ियों ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जहां 218 मैच खेले हैं, वहीं सुरेश रैना ने 200 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। उल्लेखनीय है कि सीएसके के साथ जडेजा की यात्रा 2012 में शुरू हुई थी। पिछले एक दशक के दौरान वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी से एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में विकसित हुए हैं।

सुपर किंग्स के साथ अपनी यात्रा में उन्होंने एक और महत्वपूर्ण कीर्तिमान हासिल किया था। जब धोनी ने आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी थीी। स्टार ऑलराउंडर आईपीएल में सीएसके के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 149 मैचों में 110 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 1523 रन भी बनाए हैं।  

आईपीएल में एक टीम के लिए 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस - कीरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स - एमएस धोनी, ,सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा*
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, एबी डीविलियर्स