Sports

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) को आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ (अक्टूबर 2023) का विजेता चुना गया है। रचिन को वनडे विश्व कप में यादगार पारियों के लिए यह अवॉर्ड मिला है। रवींद्र ने पुरस्कार जीतने के लिए भारत के जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ा। इसी दौरान रचिन की अपनी दादी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनकी दादी उनकी नजर उतारते दिख रही है। देखें वीडियो

 

 


इसलिए मिला पुरुस्कार
23 वर्षीय रवींद्र ने गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 123, नीदरलैंड (51) और भारत (75) के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं। उन्होंने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 गेंदों में 116 रन भी बनाए। अक्टूबर 2023 में उन्होंने अपने छह मैचों के दौरान 81.20 की औसत से 406 रन बनाए।


बेंगलुरु से संबंध रखते हैं रचिन
कम लोग जानते हैं कि रचिन का परिवार भारत से है। उनके पिता भारतीय क्रिकेटरों राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बडे़ फैन रहे थे। इसी कारण उन्होंने अपने बेटे का नाम भी इन दोनों के नामों को जोड़कर रखा था। उन्होंने राहुल से र तो सचिन से चिन लेकर रचिन नाम बनाया था। 


 

Rachin Ravindra, Practice match, Cricket World Cup 2023, Dravid, Sachin, ENG vs NZ, रचिन रवींद्र, अभ्यास मैच, क्रिकेट विश्व कप 2023, द्रविड़, सचिन, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

 

न्यूजीलैंड के युवा शतकधारी बल्लेबाज
रचिन न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी हैं। उनकी शतक वाले दिन उम्र 23 साल और 321 दिन थी। वह न्यूजीलैंड की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक (82 गेंद) लगाने वाले बल्लेबाज भी है। उन्होंने इस विश्व कप में तीन शतक लगाए हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह डैब्यू विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 


पुरस्कार जीतने पर बोले रचिन रवींद्र
मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत आभारी हूं। यह व्यक्तिगत रूप से और टीम के लिए एक विशेष महीना रहा है। भारत में विश्व कप खेलने में सक्षम होना अविश्वसनीय रूप से विशेष रहा है। टीम द्वारा समर्थित होने से बहुत मदद मिलती है, साथ ही आप बहुत अधिक स्वतंत्रता के साथ वहां जा सकते हैं और अपना स्वाभाविक खेल खेल सकते हैं। भाग्यशाली बात यह है कि विकेट वास्तव में बल्लेबाजी के लिए अच्छे हैं, जो सकारात्मक होने और खेल को आगे ले जाने के मामले में मेरे खेल के अनुकूल है।