Sports

खेल डैस्क : मुल्तान सुल्तान के उस्मान खान ने पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे तेज केवल 36 गेंदों में शतक लगा दिया है। अभी बीते दिनों ही सुल्तान टीम के रेले रोसौव ने 41 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज पीएसएल शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। अब यह उस्मान खान के नाम हो गया है। बता दें कि रोसौव ने इससे पहले पीएसएल के 2020 सीजन में भी 43 गेंदों पर शतक जड़ा था। उस्मान ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर आऊट होने से पहले 43 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। उन्हें मोहम्मद रिजवान से बड़ा सहयोग  मिला जिन्होंने पहले दस ओवर में ही टीम का स्कोर 157 रन पर ला खड़ा किया था। 

 

cricket, PSL 2023, Pakistan Super League 2023, Usman Khan, Quetta Gladiators vs Multan Sultans, Quetta Gladiators, पीएसएल 2023, पाकिस्तान सुपर लीग 2023, उस्मान खान, क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तान, क्वेटा ग्लैडिएटर्स


पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे तेज शतक
36 उस्मान खान बनाम ग्लेडिएटर्स, 2023
41 रिले रोसौव बनाम पेशावर जाल्मी, 2023
43 रिले रोसौव बनाम ग्लेडिएटर्स, 2020
44 जेसन रॉय बनाम पेशावर जाल्मी, 2023
48 हैरी ब्रूक बनाम इस्लामाबाद, 2022


ट्वंटी-20 फार्मेट की बात की जाए तो क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में महज 30 गेंदों पर पुणे के खिलाफ शतक लगाया था। गेल ने 66 गेंदों में 17 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 175 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत भी 32 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। पंत ने हिमाचल प्रदेशके खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। इसी तरह द.अफ्रीका के देवाल्ड ब्राविस भी साल 2022 में 35 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं। 

 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
35 डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017
35 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
35 सुदेश विक्रमासेकरा बनाम तुर्की, 2019
39 शिवकुमार पेरियालवार बनाम तुर्की, 2019
41 हैनरी जॉर्ज मुंसे बनाम नीदरलैंड, 2019