Sports

लंदन : प्रिंस फिलिप एक समर्पित और कुशल खिलाड़ी थे जिन्होंने खेल का इस्तेमाल शाही जिंदगी के अपने कर्तव्यों से बचने के लिये किया। ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग' का शुक्रवार को निधन हो गया, वह 99 वर्ष के थे। प्रिंस फिलिप कुशल और प्रतिस्पर्धी सेलर थे और नौकायन में उनकी खेल गतिविधियों ने काव्स को ‘सेंटर ऑफ याचिंग एक्सीलेंस' बनने में मदद की। 

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के अनुसार वह बहुत अच्छे क्रिकेटर थे। आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने एक बार कहा था, हालांकि यह मजाक में ही था कि इंग्लैंड के चयनकर्ताओं को उनके नाम पर विचार करना चाहिए। प्रिंस फिलिप को पोलो भी खूब पसंद था और जब वह 50 साल की उम्र के थे तो वह इस खेल को खेला करते थे। लेकिन गठिया के कारण उन्हें मुश्किल होने लगी।