Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पारुल चौधरी 2023 एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ को नाटकीय अंदाज में जीतकर स्वर्ण जीतने वाली तीसरी भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गई हैं। जापान की रिरिका हिरोनका से आगे होने से पहले पारुल रेस के अधिकांश भाग में पिछड़ी हुई थी। 

अंतिम कुछ मीटर तक पारुल हिरोनका से पीछे चल रही थी, जिसमें वह आगे बढ़ी और स्वर्ण पदक जीत लिया। पारुल ने मंगलवार को 15:14.75 का समय दर्ज किया। इससे पहले उन्होंने ने 3000 मीटर महिला स्टीपलचेज में रजत पदक अपने नाम किया था। 

पारुल का स्वर्ण 2023 एशियाई खेलों में ट्रैक और फील्ड में भारत का तीसरा स्वर्ण है, जो शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर और पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ विजेता अविनाश साबले द्वारा जीते गए पदकों में शामिल है। तूर ने अपने एशियाई खेलों के स्वर्ण का बचाव किया जबकि साबले ने खेलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आसान जीत हासिल की।