Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की स्टार शूटर और एक ओलंपिंक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी मनु भाकर (Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक खेलों (Olympics) में 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। वह 590 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारत की अन्य निशानेबाज ईशा सिंह (Isha Singh) 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन से बाहर हो गई। वह 581 स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रही। 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन दो भागों प्रिसिशन और रैपिड राउंड में होती है और टॉप 8 एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। 

मनु भाकर 

प्रिसिशन राउंड

सीरिज 1 में मनु ने 3 बार 9 अंक और 7 बार 10 अंक पर निशाना लगाते हुए कुल 97 अंक अपने नाम किए। सीरिज 2 में उन्होंने अपने खेल में सुधार करते हुए दो बार 9 अंक और 8 बार 10 अंक के लिए शॉट लगाते हुए कुल 98 अंक जोड़े। प्रिसिशन की सीरिज 3 में भी भाकर ने अपने खेल में सुधार जारी रखा और एक बार 9 तथा नौं बार 10 अंकों के साथ 99 अंक हासिल किए। इसी के साथ ही प्रिसिशन राउंड के अंत में उनके कुल अंक 294 हैं। 

रैपिड राउंड 

पहली सीरीज में मनु ने तीन बार सभी 10 बार 10 अंक पर निशाना लगाते हुए 100 अंक हासिल किए। दूसरी सीरीज में उन्होंने एक बार 8 और 9 बार 10 अंक तक पर निशाना लगाते हुए 98 रन हासिल किए। तीसरी सीरीज में उन्होंने 2 बार 9 और 8 बार 10 अंक पर निशाना लगाकर 98 अंक जोड़े और कुल 296 अंक अपने नाम किए। 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को तीसरा पदक, शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

ईशा सिंह 

प्रिसिशन राउंड

सीरिज 1 में ईशा ने 5 बार 9 अंक और 6 बार 10 अंक पर निशाना लगाया और अंत में कुल 95 अंक बनाए। सीरिज 2 में उन्होंने एक बार 8 अंक और 2 बार 9 अंक के लिए शॉट लगाते हुए कुल 96 अंक जोड़े। प्रिसिशन की सीरिज 3 में ईशा ने सभी 10 शॉट 10 अंकों पर लगाए और 100 अंक अपने नाम किए। प्रिसिशन राउंड के अंत के साथ उनके कुल अंक 291 हैं। 

रैपिड राउंड

पहली सीरीज में ईशा ने तीन बार 9 और सात बार 10 अंक पर निशाना लगाते हुए 97 अंक हासिल किए। दूसरे सीरीज में ईशा का प्रदर्शन थोड़ा खराब रही और उन्होंने चार बार 9 और छह बार 10 अंक तक पर निशाना लगाते हुए 96 रन हासिल किए। तीसरी सीरीज में एक बार 8 और नौ बार 10 अंक पर निशाना लगाकर 97 अंक जोड़े और कुल 290 अंक बनाए।