Sports

नई दिल्ली : कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक मैच गेंद जारी की गई जिसका नाम ‘अल रिहला’ रखा गया है। ‘अल रिहला’ का मतलब अरबी भाषा में ‘यात्रा’ होता है जिसे कतर के ध्वज, वास्तुकला और नौकाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

यह पहली विश्व कप गेंद है जिसे बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें केवल ‘वाटर बेस्ड’ स्याही (पानी में घुलने वाले रंग) और ग्लू का इस्तेमाल किया गया है। यह किसी भी अन्य विश्व कप गेंद से ज्यादा रफ्तार से आगे बढ़ती है जिसे खेल का सामान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने तैयार किया है।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2002 फीवरनोवा
त्रिकोणीय डिजाइन वाली विश्व कप गेंद। 2003 महिला विश्व कप में लगभग ेसे ही डिजाइन वाली गेंद इस्तेमाल हुई थी।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2006 टीमगीस्ट/टीमगीस्ट बर्लिन
टीमजिस्ट 14-पैनल वाली गेंद है। विश्व कप फाइनल में प्रत्येक मैच की अपनी व्यक्तिगत गेंद थी, जिस पर मैच की तारीख, स्टेडियम और टीम के नाम छपे थे। फाइनल मैच में एक विशेष संस्करण सोने के रंग का टीमजिस्ट बर्लिन का इस्तेमाल किया गया था।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2010 जबुलानी 
इस बॉल में 8 पैनल हैं। फाइनल मैच के लिए एक विशेष प्रकार का इस्तेमाल किया गया था जिसका नाम था- गोल्ड जो’बुलानी (बाईं ओर की तस्वीर)।  क्योंकि फाइनल मैच जोहान्सबर्ग में होना था इससे लिए ‘जो बर्ग’ से प्रेरित इसका नाम रखा गया। गेंद विवादों में भी रही। खिलाडिय़ों और प्रशंसकों ने तर्क दिया कि इसकी मूवमेंट आसामान्य है।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2014 ब्रेजुका/ब्रेजुका फाइनल रियो
यह पहली फीफा विश्व कप गेंद है जिसे प्रशंसकों ने नामित किया। गेंद को छह पॉलीयूरेथेन पैनलों से बनाया गया है। अंतिम गेम के लिए एक अलग रंग योजना का उपयोग किया गया था, जिसमें हरा, सोना और काला रंग शामिल था।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2018 टेलस्टार 18/ टेलस्टार मेक्टा
2018 विश्व कप समूह चरण के अंत में फीफा ने नॉकआऊट चरण में खेले गए 16 मैचों के लिए उपयोग की जाने वाली एक नई रंग योजना का खुलासा किया- टेलस्टार मेक्टा। मेक्टा का अर्थ रूसी में सपना या महत्वाकांक्षा है।