Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: WWE की मशहूर महिला पहलवान निकी बेला कुछ दिन पहले मां बनी थी। जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में निकी ने अपने बेटे की झलक फैंस के बीच साझी की है। जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद फैंस ने उन्हें इंटरनेट पर बधाईयां देनी शुरू कर दी। बता दें, निकी का यह पहला बच्चा है। 

PunjabKesari
दरअसल, निकी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- My life is so complete... बता दें, निकी ने अपने पोस्ट में एक फोटो शेयर की है। जहां निकी ने अपने बेटे की पापा के साथ फैंस के बीच साझी की है। जिसके बाद बेटे की झलक देखकर फैंस ने उनकी इस फोटो के ऊपर जमकर कमेंट्स किए।

PunjabKesari
गौरतलब है कि अपने करियर के दौरान वह रैसलिंग स्टार जॉन सीना से इश्क लड़ाने के कारण भी चर्चा में रही। कुछ लोगों का मानना था कि वह निकी ही थी जिसके कारण जॉन सीना ने अपनी पहली पत्नी से नाता तोड़ लिया था। हालांकि बाद में जॉन और निकी ने सगाई भी की लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बाद दोनों अलग हो गए। अब निकी जॉन को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है।
  
PunjabKesari