Sports

नई दिल्ली : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। चानू ने पिछले साल टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक जीता था और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय भारोत्तोलक बनी। उन्होंने कहा कि मैं इस समय अमरीका में अभ्यास कर रही हूं। मैं इस साल एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी। बीबीसी को इस पुरस्कार के लिये धन्यवाद।

भारत की युवा क्रिकेटर शेफाली वर्मा के ‘सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला। वहीं सिडनी ओलंपिक 2000 में पदक जीतने वाली भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ दिया गया। टोक्यो ओलिम्पिक और पैरालम्पिक के खिलाडिय़ों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।