स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई टीम में आज रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। वहीं एक अन्य बड़ा प्लेयर मिशेल सेंटनर भी बाहर हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। अब तक हमारी टीम का तालमेल शानदार रहा है, इसलिए हम इसे जारी रखना चाहते हैं। टीम को वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए और अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।'
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के बाद कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे। अब जीत हासिल करने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमने 20 से ज़्यादा रन वाले 4 ओवर दिए थे, और एक टीम के तौर पर हम जानते हैं कि हमें क्या नहीं करना है। पिछले मैच में चोट के कारण रो (Rohit) बाहर हैं; उन्हें ठीक होने में कुछ मैच लगेंगे। सैंटनर भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।'
प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल