Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2026 मैच के दौरान पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। अर्शदीप सिंह IPL में 100 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने रायन रिकलटन का विकेट झटकने के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

IPL में 100 प्लस विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट, जयदेव उनादकट, आशीश नेहरा और जहीर खान भी शामिल हैं। बोल्ड ने 144 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं उनादकट ने 114 विकेट झटके हैं। नेहरा और जहीर ने क्रमशः 106 और 102 विकेट झटके हैं। 

100+ IPL विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

144 - ट्रेंट बोल्ट
114 - जयदेव उनादकट
106 - आशीष नेहरा
102 - जहीर खान
100* - अर्शदीप सिंह

अर्शदीप ने 2019 में PBKS के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब 87 मैचों में 26 से ज्यादा की औसत से 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 9 से थोड़ा ज्यादा है। उन्होंने इस दौरान दो बार पारी में 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है। पिछले साल अर्शदीप ने लेग-स्पिनर पीयूष चावला के 84 विकेटों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए PBKS के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (IPL) बने थे।