Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई ने शुरूआती मैचों में हार के बाद जबरदस्त वापसी की है। मुंबई और लखनऊ दोनों ने 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल किए हैं लेकिन लखनऊ का नेट रन रेट -0.054 है जो उसके लिए आगे चलकर मुश्किल पैदा कर सकता है। 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 7
मुंबई - एक जीत
लखनऊ - 6 जीत 

पिच रिपोर्ट 

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन का यह पहला मैच होगा जो दोपहर में खेला जाएगा। इससे पहले अब तक चार मैचों की मेजबानी रात के समय में हुई है। मुंबई ने 4 में से 3 मैच जीते हैं क्योंकि उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना और टीमों को कम स्कोर पर रोक दिया। हालांकि आज दिन का खेल होने के कारण घरेलू टीम को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। 

मौसम 

मैच की शुरुआत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जो शाम को गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। नमी 65 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है, लेकिन रविवार को दोपहर में बारिश की संभावना नहीं है। 

संभावित प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर 

लखनऊ सुपर जाइंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव