स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम अब तक 4 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए वापसी का बड़ा मौका होगा।
वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस मैच में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 34
मुंबई इंडियंस जीती: 17
पंजाब किंग्स जीती: 17
दोनों टीमों के बीच मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है, जो इस मैच को और रोमांचक बनाता है।
खास आंकड़े और रिकॉर्ड
सर्वोच्च स्कोर: 230/3 (किंग्स XI पंजाब, 2017, वानखेड़े)
सबसे बड़ी जीत: पंजाब ने 76 रन से (2011)
सबसे ज्यादा रन: रोहित शर्मा (634 रन)
सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह (24)
पिच रिपोर्ट (वानखेड़े स्टेडियम)
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के चलते यहां रन बनाना आसान होता है। IPL 2026 में अब तक यहां खेले गए दोनों मैचों की चारों पारियों में 220+ स्कोर बना है। ऐसे में इस मुकाबले में भी चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
मौसम अपडेट (मुंबई)
तापमान: 28°C, नमी: 61%, बारिश की संभावना: नहीं; मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।