Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लेह, लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं। भारतीय आर्मी में मानत लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक हासिल करने वाले धोनी इस समय आर्मी की 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ दक्षिण कश्‍मीर में हैं। 

PunjabKesari
दरअसल, सेना के एक अधिकरी ने कहा 'धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में तब तक रहेंगे।' हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि धौनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे।


PunjabKesari

15 अगस्त तक कश्मीर में रहेंगे धोनी 
दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों का संचालन कर रही सेना की विक्टर फोर्स के अवंतीपोर स्थित मुख्यालय में ही 106 टीए बटालियन तैनात है। विक्टर फोर्स मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसके पास ही है। संबंधित सैन्य अधिकारियों के अनुसार, धौनी को आतंकरोधी अभियानों की ड्यूटी नहीं दी गई है। वह 15 अगस्त तक यहीं रहेंगे।

PunjabKesari