Sports

नई दिल्ली : टीम इंडिया को 2011 का क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया है। धोनी 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर थे। ऐसे में उनके संन्यास लेने के कयास लग रहे थे। अब जब आईपीएल अगले महीने होना निश्चित हो गया है तो ऐसे में धोनी से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आ गई। अब वह संभवत: आईपीएल पर ही ध्यान देंगे।
धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें अपनी लाइफ जर्नी दिखाई है। खास बात यह है कि धोनी की उक्त वीडियो को पहले 30 मिनट में ही करीब 11 लाख लाइक मिल गए थे। देखें पोस्ट

धोनी की वीडियो एक गाने से शुरू होती है। यह गाना है-
मैं पल दो पल का शायर हूं
पल दो पल मेरी कहानी है
पल दो पल मेरी हस्ती है
पल दो पल मेरी जवानी है
मैं पल दो पल का शायर हूं...

यह गाना 1976 की फिल्म कभी-कभी का है। इस गाने को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। धोनी ने पिछले साल भी एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान यह गीत गाया था। खास बात यह थी कि धोनी ने इससे पहले जब कोई बात बिगड़ जाए कोई मुश्किल पड़ जाए, गीत भी गाया था। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से धोनी बाहर, हार्दिक पांड्या अंदर - ms  dhoni withdraw his name from south africa t20 series - Punjab Kesari

धोनी के आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलने की उम्मीद है जिसके लिए वह रांची से चेन्नई पहुंच चुके हैं। चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स का छह दिन कंडीशनिंग शिविर लगना है। तीन बार के आईपीएल विजेता धोनी चेन्नई टीम के कप्तान हैं। धोनी ने चेन्नई आने से पहले अपने गृहनगर रांची में कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह शुक्रवार को चेन्नई के लिए रवाना हुए थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हस्सी का बड़ा बयान, इस मामले में धोनी जैसा कोई  नहीं - hussey s big statement nobody is like dhoni in this matter - Punjab  Kesari

2007 में अपनी कप्तानी में पहला टी-20 विश्व कप जीतने वाले धोनी ने भारत को 28 साल के लम्बे अंतराल के बाद 2011 में एकदिवसीय विश्व चैंपियन बनाया था। भारत ने उनकी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है और टीम इंडिया उनकी कप्तानी में टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक भी बनी थी।

धोनी के संन्यास पर गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- माही का समय अब पूरा हुआ -  sunil gavaskar made a big statement on ms dhoni retirement - Punjab Kesari

इंग्लैंड में पिछले साल हुए वनडे विश्व कप के बाद से ही लगातार धोनी के संन्यास की अटकलें चलती रही थीं लेकिन धोनी ने इन अटकलों पर कभी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की थी और इस मुद्दे पर लगातार खामोश रहे थे। पिछले महीने सात जुलाई को 39 वर्ष के हुए धोनी ने अपने संन्यास का एलान करने के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन चुना और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया। 

कप्तानों के कप्तान धोनी का यह खास रिकॉर्ड अभी भी कायम - csk captain ms dhoni  make unique records - Punjab Kesari

माही के नाम से मशहूर धोनी ने मार्च में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं लेकिन पहले लॉकडाउन के कारण चेन्नई ने अपना शिविर बंद किया और माही अपने गृहनगर रांची लौट गए थे। आईपीएल के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाने के कारण धोनी के संन्यास को लगातार अटकलें लग रही हैं लेकिन धोनी ने इस मामले में गहन चुप्पी साध रखी थी।

बतौर कप्तान धोनी के इन रिकाॅर्ड्स को तोड़ पाना है बेहद मुश्किल - b day  special it is very difficult to break these records of dhoni as captain - Punjab  Kesari

आईपीएल का 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक संयुक्त अरब अमीरात में आयोजन होना है और आईपीएल की तैयारियां शुरू होने से पहले ही धोनी ने एलान कर दिया कि अब से उन्हें रिटायर माना जाए।       

धोनी का क्रिकेट करियर

Mahendra Singh Dhoni, Dhoni, CSK, Team india, Cricket world cup 2020, Dhoni Announced retirement