Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 51वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पथुम निसांका के अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर KKR को 143 रन का लक्ष्य दिया है। 

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले तीन मैचों को देखते हुए पिच को समझना और उसके हिसाब से खेलना बहुत जरूरी है। पिच को समझना थोड़ा मुश्किल है, इसलिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। जब हमें ब्रेक मिला था, तो टीम का माहौल बहुत अच्छा था और सभी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'

DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के बाद कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले गेंदबाजी करते हैं या बल्लेबाजी। बोर्ड पर रन बनाना हमेशा बेहतर होता है। आज के मैच के लिए हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को बहुत कम मदद मिलती है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ों को अगर वे धीमी गेंदें डालते हैं, तो थोड़ी मदद मिल सकती है। यही वजह है कि हम 3 स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।' 

प्लेइंग XI 

दिल्ली कैपिटल्स : पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती