Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते हुए महज 65 गेंदों पर शतक ठोक दिया। यह श्रीलंका की ओर से विश्व कप में लगाया गया सबसे तेज शतक रहा। मेंडिस 29वें ओवर में आऊट हुए तब श्रीलंका का स्कोर 218 रन था। वह 77 गेंदों पर 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 122 रन बनाकर आऊट हुए। अगर वह 50 ओवर तक टिकते तो उनके बल्ले से दोहरा शतक निकलना तय था। 

 

 

एकदिवसीय विश्व कप में सबसे तेज़ शतक (गेंदों द्वारा)
49 - एडेन मार्कराम बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023
50 - केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
51 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
57 - इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019
65 - कुसल मेंडिस बनाम पाकिस्तान, धर्मशाला 2023*


विश्व कप में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान का सर्वोच्च स्कोर
122 - कुसल मेंडिस, धर्मशाला, 2023
89 - रोशन महानामा, हैदराबाद (सिंध), 1987
72 - ब्रेंडन कुरुप्पु, स्वानसी, 1983

 

Kusal Mendis, fastest century, Cricket world cup 2023, SL vs PAK, Cricket news, sports, कुसल मेंडिस, सबसे तेज़ शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023, श्रीलंका बनाम पाक, क्रिकेट समाचार, खेल

 


प्रैक्टिस मैच में भी ठोके थे 168 रन

क्रिकेट विश्व कप के प्रैक्टिस मुकाबलों में भी कुसल मेंडिस ने अपने बल्ले का दम दिखाया था। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में वह 22 रन ही बना पाए थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में उन्होंने अपने बल्ले का मुख खोला और 87 गेंदों पर 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से 158 रन जड़ दिए। मेंडिस 35 ओवर से पहले ही रिटायर्ट हर्ट होकर पवेलियन लौट गए और वह कुछ और समय के लिए खेलते तो उनके बल्ले से दोहरा शतक निकलना तय था। 

 

बने विश्व कप के टॉप स्कोरर

बहरहाल, टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका को साऊथ अफ्रीका से 102 रन से हार झेलनी पड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए डीकॉक, मार्करम और ककक के शतकों की बदौलत 428 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 326 रन पर ऑलआऊट हो गई थी। मेंडिस ने इस मुकाबले में 42 गेंदों पर 76 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक 14 छक्के लगा चुके हैं। उनकी औसत 99 तो स्ट्राइक रेट 166 चल रही है जेकि अन्य बल्लेबाजों से ज्यादा है।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका :
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।