स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रिकॉर्ड, चोट और रोमांच तीनों देखने को मिले। इस मैच में जहां Rohit Sharma ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया, वहीं Virat Kohli की शानदार पारी और RCB की जीत ने मैच का रुख तय किया।
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
MI के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए 6000 IPL रन पूरे कर लिए। रोहित अब MI के लिए 231 मैचों में 6013 रन बना चुके हैं, जिसमें 40 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। वह IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जबकि इस सूची में कोहली पहले स्थान पर हैं।
चोट के कारण अधूरी रह गई पारी
रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन पारी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। पांचवें ओवर में उन्होंने फिजियो को बुलाया, लेकिन दर्द बढ़ने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा और वह दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं लौटे।
कोहली की फिफ्टी, फिर चोट की खबर
RCB की ओर से कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रन बनाए। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें भी पैर में दिक्कत हुई और दूसरी पारी में वह मैदान पर नहीं उतरे। इसके बावजूद उनकी पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई।
मैच का रिजल्ट
इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240/3 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में MI की टीम 18 रन से मैच हार गई।
मैच परिणाम:
RCB: 240/3
MI: 222/ (हार 18 रन से)
पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के साथ RCB ने 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। वहीं MI की टीम 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है और लगातार तीसरी हार झेल रही है।