Sports

खेल डैस्क : आई.पी.एल. की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ की ओर से 17 करोड़ रुपए में खरीदे गए केएल राहुल अब आई.पी.एल. इतिहास के सबसे महंगे प्लेयरों में से एक हो गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट््स चल रही थी कि केएल राहुल इस साल अपनी बॉलीवुड अभिनेत्री गर्लफ्रैंड अथिया शेट्टी के साथ शादी करने जा रहे हैं। लेकिन अब अथिया के पिता यानी बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने आगे आकर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने यह खबर देने वाली एक वेबसाइट को जमकर कोसा है और लिखा कि इस तरह की खबरें पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कम करती हैं।

 

यह भी पढ़ें-  Rey Mysterio : 619 की ऐसी 5 बातें जो आप जानकर चौक जाएंगे

यह भी पढ़ें-  ये हैं दुनिया की 5 सबसे HOT फीमेल स्पोर्ट्स एंकर, जिसे देख आप हो जाएंगे इनके दीवाने

यह भी पढ़ें-  डब्लयूडब्ल्यूई के 5 विश्व रिकॉर्ड जो टूटने हैं मुश्किल

यह भी पढ़ें- ये हैं WWE की 5 सबसे HOT महिला रैसलर्स, तस्वीरें देख हो जाएंगे इनके दीवाने

 

इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी अनुमान लगाया कि अथिया के भाई अहान शेट्टी भी इस साल प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ शादी कर सकते हैं। परिवार में दोहरी शादियों के बारे में एक विशेष रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुनील ने ट्वीट किया- सुनिश्चित नहीं है कि दुखी होना चाहिए या खुश होना चाहिए। किसी भी तथ्य को सत्यापित करने से पहले ‘स्कूप’ करने की आवश्यकता को नहीं समझ सकता। इस प्रकार की गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग से पत्रकारिता की विश्वसनीयता को नुकसान होता है।

KL Rahul, Athiya Shetty, Suniel Shetty, Clarified, cricket news in hindi, sports news, केएल राहुल, आईपीएल, अथिया शेट्टी

KL Rahul, Athiya Shetty, Suniel Shetty, Clarified, cricket news in hindi, sports news, केएल राहुल, आईपीएल, अथिया शेट्टी

उधर, अहान के प्रवक्ता ने भी उनकी शादी की अफवाहों का खंडन किया था। अहान प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। मार्च 2021 में उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो खूब चर्चा में आई थी। अहान ने दिसंबर में तारा सुतारिया के साथ तड़प के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। दिसंबर में फिल्म के प्रीमियर पर सलमान खान पहुंचे थे। बता दें कि अथिया और राहुल कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। अथिया राहुल के साथ उनके हाल के भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।