Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में रविवार 19 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे KKR और RR के बीच मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा। जहां राजस्थान रॉयल्स पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी, वहीं KKR इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

दोनों टीमों की स्थिति

RR ने इस सीजन में लगातार चार जीत के बाद शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले मैच में Sunrisers Hyderabad से हार का सामना करना पड़ा। वहीं KKR की हालत काफी खराब रही है। टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और छह मुकाबलों में जीत से दूर रही है। कप्तान Ajinkya Rahane की अगुवाई में टीम कई बार अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच गंवा चुकी है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

KKR और RR के बीच IPL में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं:

KKR जीत: 16
RR जीत: 14
बेनतीजा: 2

Eden Gardens में दोनों टीमों के बीच 12 मैच हुए हैं, जिसमें KKR ने 7 और RR ने 4 मैच जीते हैं। इससे साफ है कि कोलकाता को घरेलू मैदान का फायदा मिलता रहा है।

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां तेज आउटफील्ड के कारण रन तेजी से बनते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, खासकर फ्लडलाइट्स में। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स भी असर डाल सकते हैं। इतिहास के अनुसार, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है।

मौसम अपडेट

कोलकाता में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना ना के बराबर (1%) है।

तापमान: करीब 28°C (महसूस 33°C)
ह्यूमिडिटी: 88%
हवा: 20 किमी/घंटा

ओस (dew) मैच के दूसरे हिस्से में अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है।

संभावित प्लेइंग 11

KKR: टिम सिफर्ट, सुनील नरेन, Ajinkya Rahane (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

RR: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), Riyan Parag (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, Ravindra Jadeja, Jofra Archer, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।