Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: गुरुवार को आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से मात दी। केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में आरसीबी विरोधी टीम के स्पिन गेंदबाजों के झाल में फंस गई और 17.4 ओवर में 123 रनों पर ही सिमट गई। कोलकाता की ओर से  स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती 4 विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं सुयश शर्मा ने 3 और सुनिल नारायण के 2 विकेट झटके। कोलकाता के तेज गेंदबाजों में से शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट झटकी। हालांकि, इस मैच में खेल रहे सुयश शर्मा ने 3 विकेट चटकाकर पूरी महफिल लूट ली। 19 साल का यह खिलाड़ी टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जुड़ा और उन्होंने अपने आईपीएल के पहले ही मैच में अलग प्रभाव छोड़ा। विकेट चटकाने के साथ-साथ इस मैच में सुयश अपनी नीरज चोपड़ा जैसी लुक की वजह से भी सुर्खियों में आ गए हैं।


सुयश शर्मा जैसे ही मैदान में आए तो कई फैंस को उनमें जैवलिन थ्रो में ओलंपिक गोल्ड मैडलिस्ट नीरज चोपड़ा की झलक नजर आई। सुयश ने भी मैच में नीरज चोपड़ा जैसे सिर पर पट्टी बांध रखी थी और उनके भी नीरज जैसे लंब बालों को देखकर सभी को उनमें नीरज चोपड़ा नजर आने लगे। वहीं सुयश की नीरज जैसी लुक की वजह से फैंस चुटकी लेते हुए कहने लगे कि केकेआर ने नीरज चोपड़ा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया है। सुयश की ऐसी लुक पर फैंस ने ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रिया दी है।

 

No one has seen Neeraj Chopra and Suyash Sharma in the same room. pic.twitter.com/L5PLSmtvwV

— KnightRidersXtra (@KRxtra) April 6, 2023

 

 

Maiden ipl wicket for suyash sharma pic.twitter.com/sVKghno69F

— mon (@4sacinom) April 6, 2023

 

 

Is it just me or Suyash Sharma really look like lite version of Neeraj Chopra #KKRvRCB #IPL

— Curiouss_pal (@CurioussPal) April 6, 2023

 

 

Neeraj Chopra trends as Suyash Sharma takes wicket in ipl..waah re ipl ki audience🤣👏👏#NeerajChopra pic.twitter.com/KwHjchUQJ9

— NcStan (@NeerajChopraFc_) April 6, 2023

 

 

Suyash Sharma Neeraj Chopra of kkr#KKRvsRCB
#KKRvRCB pic.twitter.com/aq00UffdNg

— Somnath Chakraborty (@Somnath44333169) April 6, 2023

 

 

Suyash looks like a Zip version of Neeraj Chopra !!

— Arnab Bhattacharyya (@TheBongGunner) April 6, 2023

 

 

KKR brings Neeraj chopra as Impact Player 😂#KKRvRCB pic.twitter.com/xuhsfaw9rr

— Cricpedia (@_Cricpedia) April 6, 2023

 


मैच के बाद मीडिया से बातचीत में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने सुयश शर्मा की जमकर तारीफ की साथ में उन्होंने ने स्पष्ट किया कि सुयश कोई मिस्ट्री स्पिनर नहीं हैं। उन्होंने कहा, "सुयश कोई मिस्ट्री स्पिनर नहीं है।वह एक सामान्य लेग स्पिनर है। लेकिन उसके पास एक एक्स-फैक्टर है क्योंकि एक रूढ़िवादी एक्शन के साथ उसकी बहुत तेज गति है, इसलिए उसे चुनना बहुत मुश्किल है।" वेंकटेश अय्यर के स्थान पर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में शामिल, सुयश ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए थे।