Sports

खेल डैस्क : विदर्भ के बल्लेबाज करुण नायर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी फाइनल में एक और शतक जड़ दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में पांच शतक लगाकर चर्चा में आए करुण नायर का यह रणजी सीजन में चौथा शतक है। वह केरला के खिलाफ पहली पारी में केवल 27 रन ही बना पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाया और 193 गेंदों पर 100 रन बना लिए। करुण की मदद से विदर्भ के पास टी ब्रेक तक 226 रन की लीड हो गई। अगर विदर्भ यह फाइनल जीतता है तो इसमें सबसे बड़ा योगदान करुण नायर का होगा। यह घरेलू सीजन में करुण का नौवां शतक है। उन्होंने इसका सेलिब्र्रेशन भी मनाया।

 

 


करुण नायर का हालिया प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 : करुण नायर ने इस टूर्नामेंट में विदर्भ के लिए कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 मैचों में 8 पारियों में बल्लेबाजी की और 389.50 की औसत से 779 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 163* रहा। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी टीम उपविजेता रही। इस प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 : विजय हजारे के बाद, करुण ने रणजी ट्रॉफी में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी। वह 9 मैचों की 16 पारियों में 55 से ज्यादा की औसत से 828 रन बना चुके हैं जिसमें 4 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वोच्च स्कोर 123 रहा। विदर्भ को सेमीफाइनल में पहुंचाने में उनकी 122 रनों की पारी (तमिलनाडु के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में) निर्णायक रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी कप्तानी में विदर्भ मजबूत स्थिति में है।

Karun Nair, Ranji final, Vidarbha vs Kerala Final, cricket news, sports, Karun Nair Domestic performance, करुण नायर, रणजी फाइनल, विदर्भ बनाम केरल फाइनल, क्रिकेट समाचार, खेल, करुण नायर घरेलू प्रदर्शन

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : शानदार प्रदर्शन के बावजूद करुण को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि टॉप ऑर्डर में जगह बनाना मुश्किल है, लेकिन अगर कोई चोटिल होता है या फॉर्म में गिरावट आती है, तो नायर पर विचार हो सकता है। इससे प्रशंसकों और कुछ विशेषज्ञों में नाराजगी देखी गई।

आईपीएल 2025 : करुण को आईपीएल 2025 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला, जो उनके प्रशंसकों के लिए आश्चर्यजनक था। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 2023 में खेले थे, लेकिन अब तक उनकी अगली टीम की कोई खबर नहीं है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनकी फॉर्म उन्हें जल्द मौका दिला सकती है।

Karun Nair, Ranji final, Vidarbha vs Kerala Final, cricket news, sports, Karun Nair Domestic performance, करुण नायर, रणजी फाइनल, विदर्भ बनाम केरल फाइनल, क्रिकेट समाचार, खेल, करुण नायर घरेलू प्रदर्शन

 

करुण नायर का करियर 
अंतरराष्ट्रीय : करुण नायर ने भारत के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे खेले हैं। उनका सबसे यादगार लम्हा 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में नाबाद 303 रन की पारी थी, जिससे वे वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में था।

कुल आंकड़े (अंतरराष्ट्रीय): टेस्ट में 374 रन (औसत 62.33), वनडे में 46 रन।
आईपीएल : 76 मैचों में 1496 रन, औसत 23.75, सर्वश्रेष्ठ 83*।