Sports

खेल डैस्क : ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेेंगलुरु के खिलाफ एक बार फिर से पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का बल्ला चला। वह ऐसी लय में दिख रहे थे कि उन्होंने पावरप्ले में ही महज 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ ही 2019 में 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। देखें रिकॉर्ड-

बेयरस्टो का आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक
21 गेंद बनाम आरसीबी, 2022
28 गेंद बनाम आरसीबी, 2019
28 गेंद बनाम कोलकाता, 2019
28 गेंद बनाम पंजाब, 2020

Jonny Bairstow, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, IPL Latest news, Punjab Kings, जॉनी बेयरस्टो, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, खेल समाचार, आईपीएल नवीनतम समाचार, पंजाब किंग्स

पंजाब के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक
14 - केएल राहुल बनाम दिल्ली 
17 - निकोल्स पूरन बनाम हैदराबाद
19 - डेविड मिलर बनाम राजस्थान
19 - केएल राहुल बनाम चेन्नई
20 - दीपक हुड्डा बनाम राजस्थान
21 - जॉनी बेयरस्टो बनाम बेंगलुरु
21 - लियाम लिविंगस्टन बनाम गुजरात
21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई 
21 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम हैदराबाद

 

यह भी पढ़ें:-   WWE Wrestler Trish Stratus (46) ने पिंक ड्रैस में दिखाई सुंदर फिगर, अभी भी लगती है 18 की

 

सीजन की अगर बात की जाए तो जॉनी अब तक एक ही अर्धशतक लगा पाए थे। उनका पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ था जिसमें वह 8 रन ही बना पाए। इसके बाद मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ 12-12, दिल्ली के खिलाफ 9 तो चेन्नई के खिलाफ वह 6 रन ही बना पाए। लखनऊ के खिलाफ 32 रन बनाने के बाद गुजरात के खिलाफ वह एक ही रन पर आऊट हो गए। लेकिन राजस्थान के खिलाफ 56 रन बनाकर उन्होंने अपने फैंस को खुश किया था। 

 

यह भी पढ़ें:-  रविंद्र जडेेजा के IPL 2022 से बाहर होने पर Virender Sehwag की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने