Sports

लंदन : जैक ड्रेपर ने इस हफ़्ते होने वाले मैड्रिड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है और घुटने की नस में चोट लगने के कारण वह अगले महीने होने वाले इटैलियन ओपन में भी नहीं खेल पाएंगे। 24 साल के ड्रेपर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में भी हिस्सा नहीं लिया था और इसी समस्या के चलते बार्सिलोना में इस सीजन के अपने एकमात्र क्ले कोटर् मैच से उन्हें बीच में ही हटना पड़ा था। 

यह टूर्नामेंट हड्डी में चोट (बोन ब्रूसिंग) से उबरने के बाद उनकी वापसी का सिर्फ चौथा टूर्नामेंट था; इस चोट की वजह से यूएस ओपन के एक मैच को छोड़कर वह विंबलडन के बाद से ही टूर से बाहर थे। ड्रेपर ने कहा, 'मेरे घुटने की नस में चोट बढ़ जाने के कारण मैं मैड्रिड और रोम में नहीं खेल पाऊंगा।' 

उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से निराशाजनक है, लेकिन मैं शुक्रगुज़ार हूं कि यह कोई बहुत गंभीर चोट नहीं है। मेरी रिकवरी अच्छी चल रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं रोलैंड गैरोस के लिए पूरी तरह फ़टि हो जाऊंगा। मैं वहां से अपनी लय बनाने का इंतजार कर रहा हूं।' 
 

NO Such Result Found