स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी एक बार फिर दबाव में नजर आ रही है। 12 ओवर के बाद टीम ने 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं और लगातार विकेट गिरने से संकट गहराता दिख रहा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अहम झटके दिए, जिसमें आयुष बडोनी का विकेट भी शामिल है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
लखनऊ की पिच काली मिट्टी की है, जहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है। गर्मी के कारण जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है और उछाल असमान हो सकता है। पहली पारी का 175–185 स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।मौसम गर्म (36°C) और शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, आशीष शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा