Sports

खेल डैस्क : इंगलैंड के लिए जहां पिछले एक दशक में पुरुष एकल वर्ग में एंडी मरे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं, महिलाओं में जोहाना कोंटा ने फैंस की प्रशंसा बटोरी। एक समय जब महिला एकल में सेरेना विलियम्स का दबदबा था तब कोंटा ने खुद की एक जगह बनाई थी। वह यूएस ओपन को छोड़कर प्रत्येक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अंतिम-चार चरण में पहुंची हैं। मियामी ओपन जीतना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह विंबलडन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भी पहुंची। वह दुनिया में नंबर 4 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर भी पहुंची। 

 

हाल ही में जोहाना कोंटा ने अपनी निजी जिंदगी से एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से गर्भावस्था की घोषणा की। अपना बेबी बंप दिखाते हुए उसने कहा- अभी अपना छोटा मफिन बनाने में व्यस्त हूं।

पिछले साल दिसंबर में कोंटा ने टेनिस से संन्यास की घोषणा की थी। वह घुटने की चोटों से परेशान थी। फैसले की घोषणा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- मेरा खेल करियर समाप्त हो गया है और मैं करियर के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं।


बता दें कि इसी महीने कोंटा ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड जैक्सन वेड से शादी कर ली थी। रोमांटिक जोड़े ने चर्चा के पास करवाए समारोह में शादी की थी। 

NO Such Result Found