Sports

खेल डैस्क: पूर्व विश्व नंबर 4 जोहाना कोंटा ने शनिवार को शादी कर ली। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। कोंटा ने इस महीने की शुरुआत में टेनिस से संन्यास की घोषणा की थी। अब उन्होंने दो हफ्ते से भी कम समय में शादी कर ली है। नवंबर में ब्रिटिश मीडिया में यह पहले से अनुमान लगाया गया था कि कोंटा रिटायर होकर दिसंबर में अपने प्रेमी से शादी कर लेगी। कोंटा ने कहा कि यह कोई ऐसा निर्णय नहीं है जो पिछले आधे घंटे में किया गया हो। यह जो कुछ ऐसा है इसे यहां पहुंचने में काफी समय लगा है। मैंने इसे वक्त दिया था ताकि देख सकूं कि क्या मैं वास्तव में यही करना चाहती हूं। 

कोंटा ने कहा कि मैं अपनी भावनाओं के साथ जाना चाहती थी। मैंने इस निर्णय पर आने के लिए खुद को समय दिया। कोंटा अब नई रुचियों की खोज करने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं सचमुच ऐसी स्थिति में हूं जहां मुझे खुद को फिर से खोजना है। दुनिया में, जीवन में, अपने जीवन में, उद्देश्य और रुचियों और क्षमता के साथ खुद को फिर से खोजना है। यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण और डरावनी चीज है, लेकिन यह सही लगता है।