लंदन : विंबलडन चैंपियनशिप में सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलना टेनिस में सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। अगले हफ्ते, सोमवार 29 जून को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे, जैनिक सिनर यह सम्मान पाने वाले पहले इटैलियन खिलाड़ी बनेंगे, क्योंकि उन्होंने 2025 में जेंटलमैन सिंगल्स का खिताब जीता था। 24 साल के सिनर की ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (AELTC) में वापसी एक और शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत का संकेत है, जो 1877 में अपनी शुरुआत से ही बेहतरीन खेल के लिए जाना जाता है।
सिनर ने कहा, 'मेरे लिए सेंटर कोर्ट पर खेल की शुरुआत करना रोंगटे खड़े कर देने वाला पल होगा। यहां का माहौल अनोखा है, दुनिया भर के टेनिस कोर्ट पर मिलने वाले किसी भी अनुभव से बिल्कुल अलग। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं चैंपियनशिप के पहले मैच के लिए उस लॉन और उस स्टेडियम में कदम रखूंगा।'
सिनर के नक्शेकदम पर चलते हुए इगा स्वियातेक भी अपनी करियर की सबसे यादगार जीतों में से एक वाली जगह पर लौटेंगी और दूसरे दिन खेल की शुरुआत करेंगी। स्वियातेक के संयम और अटूट लगन की वजह से ही वह पिछले साल वीनस रोज़वॉटर डिश जीतने वाली पहली पोलिश खिलाड़ी बनीं। स्वियातेक इस बड़ी उपलब्धि को याद करते हुए कहती हैं, 'ट्रॉफी उठाना शब्दों से परे का अनुभव था क्योंकि ग्रास कोर्ट के हिसाब से अपने खेल को ढालना एक लंबी प्रक्रिया रही है। मैंने अपने फुटवकर् को बेहतर बनाने, कोर्ट पर अपनी पोज़शिन को लेकर ज्यादा आक्रामक होने और गेंद को जल्दी हिट करने के लिए अपनी सहज समझ पर भरोसा करने पर ध्यान दिया। मुझे इस विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है और मेरी यात्रा के दौरान मुझ पर दिखाए गए भरोसे और समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।'
1978 में विंबलडन में टेनिस के साथ रोलेक्स का रिश्ता शुरू होने के बाद से रोलेक्स परिवार के कई सदस्यों ने टेनिस के इस आध्यात्मिक घर पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। ब्योर्न बोर्ग और क्रिस एवर्ट के शुरुआती बेसलाइन गेम से लेकर स्टीफन एडबर्ग और पैट राफ्टर के सटीक सर्व-एंड-वॉली स्टाइल और हाल ही में रोजर फेडरर के शानदार सिंगल-हैंडेड बैकहैंड तक, टूर्नामेंट के दिग्गजों ने ग्रास-कोटर् पर अपना हुनर दिखाया है और खेल को लगातार आगे बढ़ाया है।
बोर्ग 1976 में लगातार पांच विंबलडन खिताबों में से अपना पहला खिताब जीतने के बारे में बताते हैं, 'यह जानकर कि मेरे पहले विंबलडन खिताब को जीते हुए 50 साल हो गए हैं, बहुत लंबा समय लगता है। उस समय ग्रास कोर्ट बहुत तेज होते थे। मैं अक्सर फ्रंट फुट पर खेलने और आगे आने की कोशिश करता था, लेकिन मैं हर समय ऐसा नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने बेसलाइन पर बने रहने की कोशिश की। मुझे सीखना था और समझना था कि अपना गेम कैसे खेलूं। एक बार जब मैंने ऐसा कर लिया, तो मुझे इस सतह पर सहज महसूस होने लगा। मुझे ठीक-ठीक पता था कि कब आगे आना है और कब पीछे रहना है, मुझे सही मूवमेंट और रिदम मिल गया था और मुझे लगता है कि इसीलिए मैं विंबलडन में बहुत सफल रहा। यह मेरे लिए एक अहम पल था।'
आधी सदी बाद अगली पीढ़ी दक्षिण-पश्चिम लंदन में अपने गेम को बेहतर बनाने और पहली बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लक्ष्य के साथ आ रही है। हाल ही में रौलां-गैरो में चैंपियन बनीं मीरा एंड्रीवा, महिलाओं के सिंगल्स ड्रॉ में बेलिंडा बेनसिक, कोको गॉफ, मारिया सक्कारी और किनवेन झेंग के साथ शामिल हो रही हैं, जबकि रोलेक्स टेस्टिमोनिस जोआओ फोंसेका, टेलर फ्रिट्ज़, बेन शेल्टन और स्टेफानोस सितसिपास उन लोगों में शामिल हैं जिनकी नजर पुरुषों की सिंगल्स ट्रॉफी पर है। टेनिस की दुनिया एक बार फिर शानदार प्रदर्शन देखेगी, जिसमें हर पल विंबलडन की 149 सालों से चली आ रही सदाबहार परंपराओं में और इजाफा करेगा।
रोलेक्स के गवाह जिन्होंने जीती है विंबलडन चैंपियनशिप
रॉड लेवर (1961, 1962, 1968, 1969)
क्रिस एवर्ट (1974, 1976, 1981)
ब्योर्न बोर्ग (1976, 1977, 1978, 1979, 1980) स्टीफन एडबर्ग (1988, 1990)
रोजर फेडरर (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017) गरबाइन मुगुरुज़ा (2017)
एंजेलिक कर्बर (2018)
कार्लोस अल्काराज (2023, 2024)
इगा स्वियातेक (2025)
जैनिक सिनर (2025)