जालन्धर : आईपीएल-11 में अपने बल्ले से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली केएल राहुल का नाम इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ जोड़ा जा रहा है। निधि बॉलीवुड मूवी मुन्ना माइकल में टाइगर श्राफ के साथ काम कर चुकी है। फिल्म में उनके डांस वाला एक गाना बहुत मशहूर हुआ था। दरअसल केएल राहुल और निधि बीते दिनों एक रैस्टोरैंट के बाहर देखे गए थे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। केएल राहुल जहां ब्लू जींस और ग्रे कलर की टी-शर्ट में थे तो वहीं निधि अग्रवाल भी ब्लू जींस में दिखीं। दोनों अभी अपने रिश्ते बाबत खुलकर सामने नहीं आए हैं। लेकिन दोनों में नजदीकियां हैं, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। निधि का इससे पहले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। निधि अच्छी डांसर भी हैं, वह डांस प्रैक्टिस की वीडियोज अक्सर सोशल साइट्स पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि पहली भी कई भारतीय क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रैस के साथ शादी रचाई है। इस लिस्ट में विराट कोहली, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन आदि प्रमुख हैं। निधि अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपनी डांस की वीडियोज़ इस पर डालती रहती हैं।
Havana oo na na.. half of my heart is in Havana oo na na ?? dancing with my teacher @dimplekotecha16 pic.twitter.com/E2nveCoRKm — Nidhhi Agerwal (@AgerwalNidhhi) April 4, 2018
Havana oo na na.. half of my heart is in Havana oo na na ?? dancing with my teacher @dimplekotecha16 pic.twitter.com/E2nveCoRKm
When you got big dreams.. don’t listen to what nobody say, keep your eyes on the prize ?????? This is not my style at all.. C walks. FOCUS ON THE FEET #cwalks #dance #hiphop pic.twitter.com/wtxisXgXhm — Nidhhi Agerwal (@AgerwalNidhhi) April 23, 2018
When you got big dreams.. don’t listen to what nobody say, keep your eyes on the prize ?????? This is not my style at all.. C walks. FOCUS ON THE FEET #cwalks #dance #hiphop pic.twitter.com/wtxisXgXhm
Me as a spy ?????? doing the wave ???? #Dancer #wave #hritikroshan pic.twitter.com/9IDjfPSDld — Nidhhi Agerwal (@AgerwalNidhhi) April 24, 2018
Me as a spy ?????? doing the wave ???? #Dancer #wave #hritikroshan pic.twitter.com/9IDjfPSDld