Sports

खेल डैस्क : सूरत की 28 वर्षीय मॉडल तानिया सिंह की रहस्मयी तरीके से हुई मौत के बाद आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा को पुलिस ने बुलावा भेजा है। तानिया फैशन डिजाइनिंग के साथ मॉडलिंग करती हैं, उसने बीती 20 फरवरी को अपनी जान दे दी थी। पुलिस को छानबीन में तानिया के मोबाइल कॉल और इंटरनेट हिस्ट्री से कई बड़े सितारे के नाम मिले हैं। पुलिस सभी सितारों को पूछताछ के लिए बुला रही है। इसी में अभिषेक शर्मा का भी नाम है। 

 

IPL star Abhishek Sharma, Abhishek Sharma, SRH, IPL 2024, Model Tanya Singh, आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, एसआरएच, आईपीएल 2024, मॉडल तान्या सिंह

 

सूरत पुलिस का कहना है कि हैदराबाद की मॉडल तानिया सिंह ने आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को उनके मोबाइल पर मैसेज किया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया था। तानिया के फोन की कॉल डिटेल में अभिषेक शर्मा का नंबर है, जिसके आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 


रणजी ट्रॉफी में एक ओवर में मारे थे 5 छक्के 
अमृतसर के अभिषेक शर्मा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। वह 47 मैचों में 4 अर्धशतक सहित 892 रन बना चुके हैं। वह पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। बीते दिनों ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ एक ही ओवर में 5 छक्के लगाए थे। अभिषेक ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें 30.60 की औसत से 1071 रन बना चुके हैं।
इसी तरह 88 टी-20 में वह 145 की स्ट्राइक रेट से 2187 रन बना चुके हैं। खास बात यह है कि वह छोटे फॉर्मेट में तीन शतक भी लगा चुके हैं।