Sports

खेल डैस्क : आईपीएल 2025 के लीग चरण के अंत में चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई है: गुजरात टाइटंस (जीटी), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई)। इन टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन और रणनीतिक खेल से प्लेऑफ में प्रवेश किया। आइए, इनके सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

 

1. गुजरात टाइटंस (जीटी)  
जीटी ने 12 मैचों में 18 अंक हासिल किए और नेट रन रेट (एनआरआर) +0.795 के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।  
मुख्य आकर्षण : शुभमन गिल और साई सुदर्शन की 205 रनों की साझेदारी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 विकेट से जीत दिलाकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। गिल की कप्तानी ने टीम को मजबूती दी। बल्लेबाजी में सुदर्शन (600+ रन) का भी अच्छा योगदान रहा। जीटी का संतुलित प्रदर्शन उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार बनाता है। गुजराब के 18 अंक है। उनके अंक तालिका में टॉप रहने की प्रबल संभावना है।


2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)  
आरसीबी ने 12 मैचों में 17 अंक और +0.482 एनआरआर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच धुलने के बाद वे पहली टीम बनीं, जिसने प्लेऑफ में जगह बनाई।  
मुख्य आकर्षण: विराट कोहली 505 रन (1 शतक, 4 अर्धशतक) बना चुके हैं। आरसीबी का घरेलू मैदान पर दबदबा और कोहली की फॉर्म उन्हें खतरनाक बनाती है।

 

3. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस)  
पीबीकेएस ने 12 मैचों में 17 अंक हासिल किए, जो 2014 के बाद उनकी पहली प्लेऑफ क्वालिफिकेशन है।  
मुख्य आकर्षण : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पीबीकेएस ने संतुलित प्रदर्शन किया। पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 458 तो प्रियांश आर्य ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। गेंदबाजी में युजी चहल भी कमाल दिखा रहे हैं। पंजाब की लगातार जीत ने उन्हें अंक तालिका में मजबूत स्थिति दिलाई है।


4. मुंबई इंडियंस (एमआई)  
एमआई ने 13 मैचों में 16 अंक और +1.292 एनआरआर के साथ अंतिम प्लेऑफ स्थान हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर उन्होंने क्वालिफिकेशन पक्की की।  
मुख्य आकर्षण: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव (583 रन) और रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह के अलावा मिचेल सेंटनर लय में नजर आ रहे हैं।