स्पोर्ट्स डेस्क : रविचंद्रन अश्विन ने अपने IPL करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके करियर का एक छोटा सा अफसोस है, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि किस टीम ने उनका सबसे बेहतर इस्तेमाल किया। अश्विन ने साफ कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सबसे बेहतरीन तरीके से उपयोग किया।
‘RR के साथ ट्रॉफी न जीत पाना अफसोस’
अश्विन ने कहा, 'मेरा एक छोटा सा अफसोस है कि मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ खिताब नहीं जीत सका।' उन्होंने बताया कि टीम के साथ उनका अनुभव शानदार रहा, लेकिन ट्रॉफी न जीत पाना हमेशा खलता रहेगा।
राजस्थान रॉयल्स में मिला सबसे अच्छा अनुभव
अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए तीन साल को अपने करियर का सबसे बेहतरीन समय बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने वहां तीन साल बिताए और उसी दौरान भारतीय टीम में वापसी भी की। RR ने जिस तरह मेरा इस्तेमाल किया, वह शानदार था और मैंने वहां क्रिकेट का सबसे ज्यादा आनंद लिया।'
IPL 2022 फाइनल की याद
IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक पहुंची थी, जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मैच में RR सिर्फ 130 रन ही बना सकी और हार गई। अश्विन का प्रदर्शन भी उस मुकाबले में खास नहीं रहा।
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रदर्शन
मैच: 45
विकेट: 35
औसत: 38.22
रन: 344
स्ट्राइक रेट: 132.30
अश्विन का एकमात्र IPL अर्धशतक भी RR के लिए ही आया।
पंजाब किंग्स की कप्तानी से मिली सीख
अश्विन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी (2018-19) के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैंने वहां दो साल बिताए और पूरी मेहनत की, लेकिन मुझे लगा कि मैं उस टीम को अपनी टीम नहीं बना पाया।' उन्होंने यह भी माना कि कप्तानी के दौरान भले ही बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन काफी कुछ सीखने को जरूर मिला।
कई टीमों के लिए खेल चुके हैं अश्विन
अश्विन ने अपने IPL करियर में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं।