Sports

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। कई प्रमुख विदेशी सितारों ने बोली के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है। कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगने की संभावना है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खास नजरें रहेंगी जोकि क्रिकेट विश्व कप में बढ़िया प्रदर्शन के कारण चर्चा हासिल करने में कामयाब रहे थे। आइए जानते हैं 5 विदेशी बल्लेबाजों के बारे में जिनकी आईपीएल बोली में धूम रहेगी।

 

IPL Auction 2024, foreign batsmen, IPL auction, IPL 2024, Josh inglis, Rachin Ravindra, Harry Brook, आईपीएल नीलामी 2024, विदेशी बल्लेबाज, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, जोश इंगलिस, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक

 


जोश इंगलिस का स्ट्राइक रेट 149.76 है
हेड के हमवतन जोश इंगलिस कई आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए पसंदीदा बल्लेबाज हो सकते हैं। टी20 क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में खेलने वाले इंगलिस फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। वह अच्छे विकेटकीपर भी हैं। पिछले महीने उन्होंने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ केवल 47 गेंदों पर टी20ई क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त सबसे तेज शतक लगाया था। ओवरऑल टी20 में इंगलिस का स्ट्राइक रेट 149.76 है।

 

PunjabKesari


रचिन रवींद्र महंगे बिकेंगे
न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र के लिए नीलामी में सबसे ऊंची बोली लग सकती है। विश्व कप में अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले रवींद्र पूरे विश्व कप के दौरान चर्चा में रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने पहले विश्व कप में ही 578 रन बनाए जोकि रिकॉर्ड है। रवींद्र ने 25 साल की उम्र से पहले विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

 

PunjabKesari

 


हैरी ब्रूक फिर चर्चा में
पिछले साल इंग्लैंड के हैरी ब्रूक मिनी-नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगी विदेशी प्लेयर बने थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में चुना था। हालांकि फ्रेंचाइजी के लिए वह केवल एक ही शतक लगापाए थे। इसके बाद हैदराबाद ने उन्हें इस साल छोड़ दिया था। फिर भी ब्रूक का टैलेंट इस बार आईपीएल फ्रेंचाइजियों को लुभा सकता है।


PunjabKesari

 

ट्रेविस हेड पर सबकी नजरें
बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड ने कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक विस्फोटक खिलाड़ी है। वनडे विश्व कप फाइनल में हेड की शतकीय पारी ने ही उनके फैन बढ़ा दिए हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच में 29.29 की औसत से 205 रन बना चुके हैं।


 

IPL Auction 2024, foreign batsmen, IPL auction, IPL 2024, Josh inglis, Rachin Ravindra, Harry Brook, आईपीएल नीलामी 2024, विदेशी बल्लेबाज, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, जोश इंगलिस, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक

 

डेरिल मिशेल शानदार फॉर्म में हैं
अगर रवींद्र ने न्यूजीलैंड को शीर्ष पर पहुंचाया तो डेरिल मिशेल वह ताकत थे जिन्होंने विश्व कप 2023 में उनके मध्य क्रम को आगे बढ़ाया। 10 मैचों में 69.00 की औसत से 552 रन बनाकर वह रन तालिका में रवींद्र से पीछे रहे। उनका स्ट्राइक रेट 111.06 रहा। मिशेल की फिनिश करने की क्षमता उन्हें बड़ी रकम दिला सकती है।