Sports

नई दिल्ली : दुबई में आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी जोड़ी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस मोटी रकम ले गए। मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़  तो पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए की बोली मिली। वह पहली बार आईपीएल ऑक्शन में 20 करोड़ से ज्यादा रुपयों में बिकने वाले प्लेयर बन गए। इसी तरह डेरिल मिशेल (14 करोड़), हर्षल पटेल (11.75 करोड़) और अल्जारी जोसेफ (11.50 करोड़) पर भी बड़े दाव लगे। लेकिन इसी बीच भारत के कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्होंने नीलामी में भारी रकम हासिल की। यह स्टार अंडर 19 टीम से उभरे और कम से कम बेस प्राइस में भी करोड़ों रुपए लूटकर ले गए। इनपर आगामी सीजन के दौरान जोरदार प्रदर्शन करने की आस होगी।

Young stars, IPL 2024, MS Dhoni, IPL Auction, ipl news, समीर रिजवी, कुमार कुशाग्र, शुभम दुबे, रॉबिन मिंज, Sameer Rizvi, Kumar Kushagra, Shubham Dubey, Robin Minz

 


समीर रिजवी : 20 लाख बेस प्राइस वाले समीर को सीएसके ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। माना गया कि फ्रेंचाइजियां उनमें लंबी अवधि का निवेश दिख रही है। उनपर तीन टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अंत में 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ते हुए 8.4 करोड़ रुपये में उनकी सेवाएं हासिल कर लीं। यह अनकैप्ड प्लेयरों की सबसे बड़ी राशि थी। समीर ने इस साल की शुरुआत में आयोजित यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए 9 पारियों में 455 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल थे, जिनमें से एक प्रतियोगिता में सबसे तेज़ शतक था। रिज़वी को प्रतियोगिता में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का गौरव भी प्राप्त हुआ। इस साल की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, रिजवी ने 7 पारियों में 69.25 के औसत और 139.89 के स्ट्राइक-रेट से 277 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल थे। इसके बाद वह U23 लिस्ट ए प्रतियोगिता में अग्रणी रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, जहां उन्होंने फाइनल में 50 गेंदों में 84 रन बनाए, जिससे उत्तर प्रदेश विजयी हुआ।

 

Young stars, IPL 2024, MS Dhoni, IPL Auction, ipl news, समीर रिजवी, कुमार कुशाग्र, शुभम दुबे, रॉबिन मिंज, Sameer Rizvi, Kumar Kushagra, Shubham Dubey, Robin Minz


कुमार कुशाग्र : 20 लाख रुपए बेस प्राइस वाले क्रिकेटर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपए के साथ अपने साथ मिला लिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बोली मिली थी। लेकिन अंत में डीसी बाजी मारने में सफल हो गया। कुशाग्र दक्षिण अफ्रीका में 2020 पुरुष अंडर-19 विश्व कप में भारत टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने केवल एक गेम में भाग लिया था और टीम बांग्लादेश से उपविजेता रही थी। नागालैंड के खिलाफ 2021/22 रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, कुशाग्र ने 266 रनों की पारी खेली, 250 से अधिक स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद द्वारा बनाए गए 46 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इस साल की शुरुआत में कुशाग्र ने 5 पारियों में 109.13 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी महाराष्ट्र के खिलाफ 37 गेंदों में खेली गई 67 रनों की पारी ने आईपीएल दिग्गजों का ध्यान खींचा।

 

Young stars, IPL 2024, MS Dhoni, IPL Auction, ipl news, समीर रिजवी, कुमार कुशाग्र, शुभम दुबे, रॉबिन मिंज, Sameer Rizvi, Kumar Kushagra, Shubham Dubey, Robin Minz


शुभम दुबे : राजस्थान रॉयल्स के साथ 5.8 करोड़ रुपए में गए दुबे का भी बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। विदर्भ के मध्यक्रम के बल्लेबाज दुबे आईपीएल फ्रेंचाइजी स्काउट्स की नज़र में तब आए जब वह इस साल के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह फिनिशर के तौर पर उभरे। उन्होंने 7 पारियों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए थे। दुबे का बड़े हिट लगाने का कौशल उन्हें यह सम्मान दिला रहा है। उन्होंने बंगाल के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिससे उनकी टीम को 213 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने में मदद मिली, जो विदर्भ के लिए सबसे सफल लक्ष्य है। टी20 नीलामी में फिनिशरों की जबरदस्त मांग होने के कारण, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बाएं हाथ के बल्लेबाज दुबे की सेवाओं के लिए खींचतान चल रही थी।

Young stars, IPL 2024, MS Dhoni, IPL Auction, ipl news, समीर रिजवी, कुमार कुशाग्र, शुभम दुबे, रॉबिन मिंज, Sameer Rizvi, Kumar Kushagra, Shubham Dubey, Robin Minz

 


रॉबिन मिंज : गुजरात टाइटंस के साथ 3.6 करोड़ रुपए में साइन हुए रॉबिन के लिए भी 4 टीमों - चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई थी। आखिरकार, उन्हें जीटी द्वारा 3.6 करोड़ रुपए में खरीद लिया गया। मिंज ने अभी तक सीनियर टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। मिंज बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो झारखंड के गुमला के रहने वाले हैं और आईपीएल में चुने जाने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक सीनियर क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। मिंज झारखंड U19 और U25 टीमों के लिए खेल चुके हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज मिंज ने इस साल की शुरुआत में ओडिशा में एक आमंत्रण टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए 35 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। उनके कोच चंचल भट्टाचार्य हैं, जो धोनी के बचपन के कोच भी रहे।


इन पर भी नजरें : 
गुजरात टाइटन्स ने युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को 2.2 करोड़ रुपए में और बड़े हिट ऑलराउंडर शाहरुख खान को 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को 60 लाख रुपए मिले। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर सुमित कुमार को 1 करोड़ रुपए मिले।