Sports

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने धूम मचाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिले 197 रनों का लक्ष्य मात्र 15.3 रनों में पूरा कर लिया। मुंबई की ओर से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तेजतर्रार पारियां खेलीं। ईशान ने जहां 34 गेंदों पर 69 रन बनाए तो सूर्यकुमार ने 19 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले बेंगलुरु ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 40 गेंदों पर 71, रजत पाटीदार के 26 गेंदों पर 50 तो दिनेश कार्तिक के 23 गेंदों पर 53 रनों की मदद से 196 रन बनाए थे। मुंबई के लिए शुरूआती तीन मैचों में हार के बाद यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, बेंगलुरु 5वां मुकाबला गंवाकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है।



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 196/8 (20 ओवर)
बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली के साथ फाफ डु डुप्लेसिस बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन बुमराह ने विराट को अपनी पहली ही ओवर में पवेलियन का राह दिखा दिया। इसके बाद नए शामिल किए गए विल जैक दो चौके लगाकर आकाश मधवाल का शिकार हो गए। इसके बाद डुप्लेसिस ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर पारी को संभाला और 9 ओवरों में स्कोर 76 तक पहुंचाया। रजत पाटीदार का रुका हुआ बल्ला भी चल पड़ा। उन्होंने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। आऊट होने से पहले उन्होंने जेराल्ड को लगातार दो छक्के भी मारे थे लेकिन तीसरी गेंद पर जेराल्ड उनकी विकेट लेने में सफल रहे। कुछ देर बाद ही श्रेयस गोपाल ने ग्लेन मैक्सवेल को पगबाधा आऊट कर दिया। मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल पाए थे। यह उनका आईपीएल में रिकॉर्ड 17वां डक आऊट रहा। इस महिपाल लोमरोर, सौरव चौहान और विजय कुमार को बुमराह ने पवेलियन की राह दिखा दी। यह बुमराह का 5वां विकेट था। बेंगलुरु को सीधा फायदा दिनेश कार्तिक से मिला। 38 साल के कार्तिक ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और स्कोर 196 तक पहुंचा दिया। कार्तिक ने 23 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

 

मुंबई इंडियंस : 199/3 (15.3 ओवर)

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर एक बार फिर से तेजतर्रार शुरूआत की। ईशान किशन अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने महज 23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। ईशान ने अपने बल्लेबाजी के दौरान रिसे टॉप्ले, मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों को भी आड़े हाथों लिया। उनका रोहित शर्मा बाखूबी साथ दे रहे थे। ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 7 चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। उनके आईपीएल में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। मुंबई ने 9 ओवर में ही 103 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। ईशान के आऊट होते ही सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर कदम रखते ही चौकों छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जोकि सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इससे मुंबई 13 ओवर में ही 169 रन तक पहुंच गई और जीत की राह भी आसान हो गई। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक छोर संभालकर एक लंबा छक्का भी लगाया। सूर्यकुमार ने 19 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 21 तो तिलक वर्मा ने 10 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।



दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल