Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, लेकिन अब इसके सबसे बड़े कमाई के स्रोत मीडिया राइट्स की ग्रोथ पर ब्रेक लग सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2028–32 साइकिल के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स की कीमत 5.4 बिलियन डॉलर पर ही रुक सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 20 साल में पहली बार होगा जब आईपीएल मीडिया राइट्स की कीमत नहीं बढ़ेगी।

क्यों रुक रही है मीडिया राइट्स की ग्रोथ?

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल कीमत भले ही स्थिर रहे, लेकिन प्रति मैच वैल्यू कम हो सकती है। इसके पीछे कई बड़े कारण बताए गए हैं। IPL में मैचों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है, जिससे प्रति मैच वैल्यू कम हो रही है, पिछली बार Viacom18 और Disney के बीच कड़ी बोली लगी थी, लेकिन अब JioHotstar बनने के बाद प्रतिस्पर्धा कम हो गई है; विज्ञापन से कमाई की ग्रोथ पहले 18% थी, जो अब घटकर 7% रह गई है, Ed-tech, Crypto और Real-money gaming कंपनियों पर नियम कड़े होने से विज्ञापन कम हुए हैं। इन सभी कारणों से आईपीएल मीडिया राइट्स की ग्रोथ धीमी पड़ रही है।

ब्रॉडकास्टर्स को हो सकता है भारी नुकसान

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा मीडिया राइट्स साइकिल में ब्रॉडकास्टर्स को 1.8 से 2 बिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन कमाई उस हिसाब से नहीं बढ़ी है। यही वजह है कि 2028 के बाद मीडिया राइट्स की कीमत बढ़ना मुश्किल माना जा रहा है।

IPL टीमों की कमाई का 75% हिस्सा मीडिया राइट्स से

आज के समय में आईपीएल फ्रेंचाइजी की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा मीडिया राइट्स से आता है।

2017 में टीमों की कमाई का 48% हिस्सा मीडिया राइट्स से आता था
अब यह बढ़कर 75% हो गया है
टीमों का EBITDA मार्जिन 34% तक पहुंच गया है

लेकिन अगर मीडिया राइट्स की कीमत नहीं बढ़ती या कम होती है, तो टीमों की वैल्यूएशन पर असर पड़ सकता है।

अब टीमों को ढूंढने होंगे नए कमाई के रास्ते

रिपोर्ट के अनुसार, अब आईपीएल टीमों को मीडिया राइट्स के अलावा अन्य कमाई के स्रोत बढ़ाने होंगे।

Sponsorship बढ़ानी होगी
Global brand बनाना होगा (दूसरी लीग, अकादमी)
Direct-to-fan digital कमाई बढ़ानी होगी

कोरोना के बाद Non-media revenue 22% CAGR से बढ़ा है, लेकिन अब इसे और तेजी से बढ़ाना होगा।

ब्रांड वैल्यू में कौन सी टीम आगे?

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड वैल्यू और कमर्शियल स्ट्रेंथ के मामले में टीमें इस तरह रैंक की गई हैं:

मुंबई इंडियंस – नंबर 1
चेन्नई सुपर किंग्स – नंबर 2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – नंबर 4 (विराट कोहली की वजह से ग्लोबल फैन बेस)
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे

रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि मजबूत बिजनेस मॉडल भी टीम की वैल्यू तय करता है।