Sports

खेल डैस्क : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राशिद खान की तूफानी पारी के बावजूद गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 27 रनों से हार झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए सूर्यकुमार यादव के शानदार शतक की बदौलत 219 रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई। हालांकि एक समय गुजरात ने 100 रन पर ही 7 विकेट गंवा लिए थे लेकिन तभी राशिद खान (79) ने तूफानी अर्धशतक लगाकर स्कोर आगे बढ़ा दिया। हालांकि लक्ष्य बड़ा होने के कारण वह उस तक पहुंच नहीं सके। 

 

IPL 2023 Mumbai vs Gujarat Live, IPL 2023, Mumbai vs Gujarat, MI vs GT Live, आईपीएल 2023 मुंबई बनाम गुजरात लाइव, आईपीएल 2023, मुंबई बनाम गुजरात, एमआई बनाम जीटी लाइव

 

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने तेजतर्रार शुरूआत की थी। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे। दोनों राशिद खान की एक ही ओवर में पवेलियन लौट गए। रोहित ने जहां 18 गेंदों पर 29 रन बनाए तो वहीं, ईशान ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए। 

 

 

नेहल वडेहरा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्कोर जब 10 ओवर 96 रन था तो यहां सूर्यकुमार एक बार फिर से मुंबई के काम आए। उन्होंने तेजतर्रार शतक लगाया। उन्हें विष्णु विनोद से मदद मिली जिन्होंने 20 गेंदों पर 30 रन बनाए। टिम डेविड ने 5 तो कैमरून ग्रीन ने 3 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने इस तरह 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए।

IPL 2023 Mumbai vs Gujarat Live, IPL 2023, Mumbai vs Gujarat, MI vs GT Live, आईपीएल 2023 मुंबई बनाम गुजरात लाइव, आईपीएल 2023, मुंबई बनाम गुजरात, एमआई बनाम जीटी लाइव
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत ही खराब रही थी। साहा दो तो शुभमन गिल 6 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी 4 ही रन निकले। विजय शंकर ने कुछ शॉट लगाए लेकिन चावला ने उन्हें 29 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।  इसके बाद अभिनव मनोहर भी 2 रन बनाकर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

IPL 2023 Mumbai vs Gujarat Live, IPL 2023, Mumbai vs Gujarat, MI vs GT Live, आईपीएल 2023 मुंबई बनाम गुजरात लाइव, आईपीएल 2023, मुंबई बनाम गुजरात, एमआई बनाम जीटी लाइव

राहुल तेवतिया ने 14 रनों का योगदान दिया। मिलर कुछ देर तक क्रीज पर टिके। उन्होंने 26 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। इसके बाद राशिद खान  ने मोर्चा संभाला और महज 21 गेंदों पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया। राशिद ने विकेट के चारों ओर शॉट लगाए लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

 

मुंबई की इस जीत के साथ ही उन्होंने तेजी से प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिया है। अब प्लेऑफ की टॉप 3 पोजीशन पर गुजरात पहले, चेन्नई दूसरे तो मुंबई तीसरे स्थान पर नजर आ रही है। अब चौथी पोजीशन के लिए बेंगलुरु, लखनऊ, पंजाब के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : इशान किशन (W), रोहित शर्मा (C), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

गुजरात टाइटन्स : रिद्धिमान साहा (W), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद