Sports

मुंबई : इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि पुर्तगाल के अनुभवी मिडफील्डर पाउलो मचाडो ने आपसी सहमति से टीम से अलग होने का फैसला किया।
चौतीस साल के मचाडो अगस्त 2018 में क्लब से जुड़े थे। उन्होंने क्लब के साथ अपने दो साल के समय के दौरान अमरिंदर सिंह के साथ टीम की कप्तानी का भी दारोमदार संभाला था। 
वह अपने शुरुआती सत्र में टीम के सभी 18 लीग मैचों में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने क्लब को दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2019 के सत्र में वह चोटिल होने के कारण नौ मैच ही खेल सके थे।